Jai Ho
3k views | Amethi, Amethi | Aug 31, 2026 #अमेठी : आज कलेक्ट्रेट परिसर, गौरीगंज में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत अमेठी के लोकप्रिय सांसद आदरणीय भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी के कर-कमलों द्वारा आर.सी.सी. अधिवक्ता शेड का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमेठी श्री संजय चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिलान्यास के उपरांत आदरणीय सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी एवं जिलाधिकारी श्री संजय चौहान जी ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित किया तथा अधिवक्ताओं की सुविधाओं एवं कलेक्ट्रेट परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के विषय में अपने विचार रखे। Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Kishori Lal Sharma Indian National Congress