सीतापुर: गोपाल घाट में नदी के गहरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, गोताखोरों ने शव की तलाश की
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के गोपालघाट में शनिवार की शाम नदी के गहरे पानी में डूब जाने से एक 12 वर्ष का बच्चा लापता हो गया था। रात भर लोग और पुलिस के द्वारा शव की तलाश की गई थी। सुबह के समय गोताखोरों को नदी के गहरे पानी में बच्चे का शव मिला है। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। परिवार में मातम है।