सीतापुर: सीतापुर लहरपुर मार्ग पर सड़क पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत और 2 घायल
जनपद के सीतापुर लहरपुर मार्ग पर सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात करने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दो लोग जख्मी हो गए थे। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों के द्वारा जिला अस्पताल लाने पर व्यक्ति को मृत घोषित किया गया था। मामले में मृतक के शव का सीतापुर पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया है।