सीतापुर: लोहार बाग में मेडिकल स्टोर में दवा लेने गए व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के लोहार बाग इलाके में मेडिकल स्टोर में दवा लेने गए व्यक्ति की अचानक करंट की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार में मातम का माहौल देखा गया। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात जारी है।