सीतापुर: भरुहा नेवादा में परिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के भरूहा नेवादा गांव में परिवार में विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मौके पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।