अशोक नगर: महंगाई और किसान मुद्दों पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अशोकनगर जिले में बुधवार को कांग्रेस ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए धरना दिया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।