उदवंत नगर: असनी बाजार में करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री झुलसा, घर की महिलाओं ने अस्पताल में पैर रगड़कर दिखाई मानवता
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरा गांव निवासी महावीर कुमार (18 वर्ष), पिता कामेश्वर शर्मा, असनी बाजार स्थित एक बिजली की दुकान में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि महावीर कुमार दुकान में बिजली संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया।