खेकड़ा: बड़ौत में प्राइवेट स्कूल शिक्षक पर युवती ने मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, केस दर्ज
Khekada, Bagpat | May 22, 2026 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के खिलाफ एक युवती को धमकाने और उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक काफी समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा