"क्योंकि हमारे पास पहाड़ों की सिर्फ एक ही रानी है — मसूरी"
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शाम 6 बजे इंद्रमणि बडोनी चौक, कुलड़ी बाजार मसूरी में नागरिकों द्वारा मौन एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। अवैध पेड़ कटान, बढ़ता यातायात, गिरती वायु गुणवत्ता, घटते जल स्रोतों और अनियंत्रित निर्माण कार्यों के खिलाफ नागरिक एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण की आवाज बुलंद करेंगे।
#SaveMussoorie #WorldEnvironmentDay #Mussoorie #Environment #Uttarakhand ProtectHimalayas