गुना नगर: बमोरी में गैंगरेप के बाद पीड़िता ने खाया जहर, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
बमोरी थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल 2026 को 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल छोड़ गए। परिजनों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आहत युवती ने चार दिन बाद जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान दर्जकर लिए हैं।