पिछोर: ग्राम भितरगुवां में फरियादी के चाचा-चाची के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम भितरगुवां निवासी फरियादी ने आज शनिवार को शाम 4: 30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि कमालपुर के रहने वाले दबंग लोगों ने एकजुट होकर हमारे चाचा चाची के साथ मारपीट कर दी है। इसके बाद पिछोर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया और इसी दौरान फरियादी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई।