कालपी: ग्राम इटौरा में अतिरिक्त दहेज को लेकर विवाहिता की मारपीट करने के मामले में ससुराल पक्ष के 2 लोगों पर मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | May 13, 2026 डकोर थाना क्षेत्र के गोरन निवासिनी रश्मी ने 12 मई को आटा थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि ग्राम इटौरा निवासी उसके ससुरालीजन उमा समेत दो लोगों ने मेरे पिता से अतिरिक्त दहेज की मांग की थी, मांग पूरी न करने पर मेरे साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी है।