पूरनपुर: गांव महंद खास में गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
गांव महंद खास निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की। पीड़़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।