गोगुंदा - भारत सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु संचालित राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन दिनांक 6 जून को राजतिलकस्थली, गोगुंदा में किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने बताया कि गोगुंदा ब्लॉक के पूर्व में चिन्हित लगभग 1000 वरिष्ठ नागरिकों को इस शिविर के माध्यम से विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।