हाथरस: सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि दो युवकों ने दुकान पर पहुंचकर रेशम पाल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान रेशम पाल को थप्पड़ मारने की बात भी सामने आई है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया। वहीं, पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।
.
.
.
.
#Hathras #हाथरस #SikandraRao #सिकंदराराऊ #Khizrpur
Fatehabad, Agra | Aug 22, 2026