करपी: किंजर सूर्य मंदिर के पास मिली वृद्ध महिला के शव की हुई पहचान
Karpi, Arwal | Apr 20, 2026 किंजर सूर्य मंदिर के निकट रविवार की शाम मिली वृद्ध महिला के शव की पहचान कर ली गई है। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे परिजनों ने बताया कि महिला कुर्था थाना क्षेत्र के खेमकरणसराय की रहने वाली सीताबिया देवी है। घर से समरसेबल की चोरी हो जाने के बाद वृद्ध महिला की दिमागी संतुलन बिगड़ गई थी। रविवार को वह घर से निकली थी ।