मेरठ: शास्त्रीनगर में महिला से चेन लूट, बदमाश बाइक छोड़कर फरार
Description:
नौचंदी थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला के विरोध के बाद बदमाश रास्ता बंद होने पर बाइक छोड़कर पैदल फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।