बरेली: बारादरी पुलिस ने स्मैक नेटवर्क पर बड़ा वार किया, 31 लाख की स्मैक, तमंचा और बाइक के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
थाना बारादरी पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, बारादरी पुलिस ने 312 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है, के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की