पिपरिया: निवारी में 24 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, फांसी लगाने की आशंका
पिपरिया। निवारी गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजन बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे महिला को लेकर पिपरिया के शासकीय अस्पता