ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: केरल से सकुशल बरामद हुई नाबालिग, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सितारगंज / ऊधमसिंहनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन और सख्त मार्गदर्शन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एक और सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए केरल से एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है तथा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है।