कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने विकास भवन में की जनसुनवाई
विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने महिला जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुए, जो महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित थे। जिनके निस्तारण के निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को दिए है।