सिरसागंज: हाईवे पर अरांव फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, राहगीर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार को हाईवे स्थित अरांव फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हाथरस निवासी आशीष और उनकी पत्नी रजनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पल्सर बाइक से नगला बली जा रहे थे, तभी अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।