High-Voltage Drama: थाने के गेट पर बैठे नेता जी, TI ने दी सीधी चेतावनी— 'काम सिर्फ कानून से होगा!
Description
रीवा के सिविल लाइन थाना परिसर में उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई, जब नशीली कफ सिरप मामले में पकड़े गए एक आरोपी के समर्थन में भाजपा नेता बंसीलाल साहू अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और थाने के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी (TI) ने सख्त रुख अपनाया और साफ कहा कि पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं करेगी, कार्रवाई सिर्फ और सिर्फ कानून और नियमों के तहत ही होगी। बहस बढ़ने पर TI ने नौटंकी बंद करने और सीधे FIR दर्ज करने की सख्त हिदायत दे दी।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के इस कड़े रुख पर आपकी क्या राय है? पूरा वीडियो देखें और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर साझा करें।
(डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो व प्राप्त प्राथमिक जानकारी पर आधारित है, हमारा चैनल इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।)
Hashtags
#SidhiMedia24 #RewaNews #MPNews #RewaPolice #BreakingNews