मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा #बेल्थरारोड का मालगोदाम रोड, #भाजपा नेता #दिनेश गुप्ता ने किया मां भगवती की प्रतिमा का अनावरण। भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धा और आस्था!
#बेल्थरारोड (बलिया): #शारदीय #नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के मालगोदाम रोड पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। अपने आवास के पास श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का भाजपा नेता एवं नगर पंचायत #चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने विधिवत अनावरण किया। इस दौरान मां भगवती के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव नजर आया। कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता के ज्येष्ठ भाई मनोज गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मां दुर्गा की आराधना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#MaaDurga #DurgaPuja #BeltharaRoad #SanatanDharma #Ballia