आयुष विभाग द्वारा करवाये जा रहे प्रतिदिन योगा शिविर
--
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार ष्घर घर योग हर व्यक्ति निरोग अभियान के अंतर्गत एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी आयुष संस्थानों में योगा शिवरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसीक्रम में डॉ बंशीलाल अहिरवार (योगा नोडल अधिकारी) ने बताया की आप सभी को विदित है की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को मनाया जाएगा। इसी के परिपेक्ष्य में आयुष विभाग टीकमगढ़ द्वारा जनसामान्य को योग दिवस के पूर्व अभ्यास हेतु योग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना है। डॉ बंशीलाल ने बताया कि अधिक से अधिक लोग इन योग शिविरों में शामिल हो एवं योग को अपनी जीवन शैली का एक अभिन्न हिस्सा बनाए जिससे आपका शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हो सके, टीकमगढ़ में उपवन पार्क में योग प्रशिक्षको द्वारा योगा शिविर लगा कर योग कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को उनकी दिनचर्या के बारे में उन्हें विस्तार से बताया जाता हैं योग प्रशिक्षक मनोज कुमार खरे द्वारा योगा करवाया जाता है।
योग शिविर में डॉ विनोद कुमार (जिला आयुष अधिकारी), डॉ.सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, ,डॉ.सीता साहू, डॉ अनीता राय, डॉ मुकेश यादव, डॉ सीमा जैन, डॉ.राजेश सूत्रकार डॉ.पूजा धुर्वे डॉ.अर्चना जैन, डॉ. शिखा खरे, प्रदीप चतुर्वेदी एवं पैरामेडिकल स्टाफ आदि अधिकारी/कर्मचारी सामिल रहे। प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे उपवन पार्क में लगभग 60 से 65 लोग योग शिविर का लाभ ले रहे है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026