बिसौली: फाइनेंस के नाम पर युवक से ₹17,856 की ठगी, रास्ते में रोककर की गई वसूली, पीड़ित ने बिसौली तहसील दिवस में की शिकायत
बिसौली तहसील दिवस में शनिवार को 1:00 बजे करीब शिकायत कर युवक सौरभ राठौर ने फाइनेंस के नाम ठगी का आरोप लगाया कि रास्ते में उसकी बाइक रोककर तीन युवकों ने उससे अवैध वसूली की। घटना 24 नवंबर 2025 को बर्रई पुल के पास धिमरपुरा की है। आरोप है कि सुमित कुमार देवा निवासी करनपुर सहित अन्य लोगों ने फाइनेंस लोन बकाया बताकर मोटरसाइकिल रुकवाई।