बीना: खिमलासा में मंदिर की जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद, चक्का जाम, बीना, माल्थोन व खुरई मार्ग 3 घंटे रहा बंद
Bina, Sagar | Dec 22, 2025 बीना विधानसभा के ग्राम खिमलासा में नई बस्ती लव कुश मंदिर की जगह को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों के लोग सड़कों पर उतर आए। और खिमलासा में चक्का जाम कर दिया। जिससे माल्थोन खुरई एवं बिना मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी नितेश पटेल खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल सहित बीना खुरई एवं माल्थोन से बल पहुंच गया।