बिजावर: खैराकला के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, एक की मौत, दो गंभीर घायल
रविवार की देर रात करीब 1 बजे बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम खैराकला के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे। दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।