पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में भाजपा का दो दिवसीय ज़िला प्रशिक्षण वर्ग 26 मई से शुरू
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 26 एवं 27 मई को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याण आश्रम में किया जाएगा। सोमवार 4 बजे प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी संजय साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।