बीकानेर: बीकानेर स्थापना दिवस पर परंपराओं की धूम, पतंगबाजी और व्यंजनों से सजा उत्सव
बीकानेर शहर ने अपना 539वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। अक्षय द्वितीया के अवसर पर घरों में गेहूं का खीचड़ा और इमली का पारंपरिक पेय ‘इमलाणी’ बनाया गया। शाम होते ही छतों पर पतंगबाजी का उत्साह नजर आया और “बोय काट्या” की गूंज सुनाई दी।