बारुन: नागेश्वरपुर में नाग पूजा महोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
नाग पंचमी के अवसर पर बारुण प्रखंड के नागेश्वरपुर गांव में पारंपरिक नाग पूजा महोत्सव सह विशाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।