गया टाउन सीडी ब्लॉक: RPF टीम ने जंक्शन से औरंगाबाद की 3 महिला चोरों को 3 मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार
गयाजी आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ऑपरेशन यात्री की सुरक्षा के तहत तीन महिला चोर को गयाजी जंक्शन से यात्रियों से चोरी किए गए 3 अलग-अलग मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद तीनों मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 45 हजार आंकी गई है। इसकी जानकारी आज दिनांक 14 मई गुरुवार की सुबह 10 बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने दी है।