महरौनी: ग्राम बम्हौरी बहादुर सिंह के पास रूकवाहा की ओर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटा, टली बड़ी दुर्घटना
महरौनी से रूकवाहा की ओर जा रहा है एक ट्रैक्टर ट्राली शुक्रवार शाम के समय अचानक अनियंत्रित होकर ग्राम बमहौरी बहादुर सिंह के पास पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान चालक एवं ट्रैक्टर सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए। अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनूकार नहीं किया जा सकता था।