खुरई: पुलिस बल की मौजूदगी में बायपास रोड से अतिक्रमण हटाया, राजस्व विभाग और नगर पालिका ने 5 एकड़ जमीन कराई खाली
Khurai, Sagar | Jan 6, 2025 सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे राजस्व विभाग व नगर पालिका ने पुलिस बल की मौजूदगी में बायपास रोड पर मॉडल स्कूल के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, नायब तहसीलदार सुरेश सोनी व सीएमओ राजेश महतेले के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दरअसल इस जमीन पर कुछ लोगों ने टपरे बनाकर रहवास बना लिया था। बुलडोजर से तोड़ा गया अतिक्रमण।