खुरई: शहरी थाना पुलिस ने 3 बदमाशों को जिला बदर कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजी फाइल, इनका नगर में है आतंक
Khurai, Sagar | Jan 5, 2025 रविवार शाम लगभग 6 बजे शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी वार्ड का अक्के उर्फ आकाश यादव, अब्दुल हमीद वार्ड के फैजान खान और हेमंत अहिरवार पर कई बड़े अपराध दर्ज हैं। इनके आतंक से शहर परेशान है। नगर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए इनका जिला बदर किया जाना आवश्यक है इन तीनों के रिकॉर्ड जिला मुख्यालय भेजे गए हैं।