खुरई: पिपरिया गौड़ गांव के 50 वर्षीय किसान का शव खेत की मेड़ पर मिला, हार्ट अटैक से मौत का अनुमान
Khurai, Sagar | Jan 4, 2025 खुरई के देहात थाना क्षेत्र के पिपरिया गौड़ गांव निवासी किसान 50 वर्षीय स्वरूप सिंह का शव शनिवार की दोपहर 3 बजे उसी के खेत में मिला। परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह स्वरूप सिंह खेत पर गया था देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा स्वरुप सिंह का शव मेड पर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया