हनुमानगढ़: टाउन में एक व्यक्ति के साथ 4 लाख 84 हजार रुपए की साइबर ठगी, फर्जी ऐप से निकाले गए रुपए
हनुमानगढ़ टाउन के रेगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने व्यक्ति को फर्जी कॉल कर क्रेडिट कार्ड से संबंधित ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद व्यक्ति के खाते से करीब 4 लाख 84 हजार रुपए की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित हवन शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।