पचपदरा: जिले की समदड़ी पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी खनन में शामिल 2 बजरी माफिया को किया गिरफ्तार
बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी खनन में शामिल दो बजरी माफिया को गिरफ्तार किया है। बालोतरा पुलिस अधीक्षक अमित जैन नए शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बीते 9 माह से फरारी काट रहे थे। एक आरोपी जोधपुर के राजीव नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर मर्डर सहित अन्य धाराओं में 20 मामले दर्ज हैं।