पचपदरा: अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कुंपावास की गौशाला का निरीक्षण किया, पशु खेलियों का निर्माण और रखरखाव अति आवश्यक
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा शनिवार शाम 5:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने वंदे गंगा अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण जन भागीदारी को बढ़ावा देने के तहत पंचायत समिति समदड़ी की ग्राम पंचायत लालाणा में कुंपावास गांव जाकर पशुओं के लिए निर्मित की गई खेली का लोकार्पण किया।