पचपदरा: बालोतरा में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, ईद की नमाज अदा की गई
बालोतरा में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुगड़ा रोड स्थित मोमडन ग्राउंड में शनिवार सुबह 9:00 बजे सामूहिक ईद नमाज का आयोजन हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद देश में शांति, प्रदेश में अच्छी बारिश और शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दुआएं मांगी गईं।