पचपदरा: बालोतरा जिले के माजीवाला गांव में स्थित प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी आग, हुआ भारी आर्थिक नुकसान
बालोतरा जिले के माजीवाला गांव में स्थित एक प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में आग लग गई। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। इस दौरान आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। आग लगने पर आसपास के गांव वालों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस पर नगर परिषद और सीईटीपी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।