पावटा: भाबरू: चार साल से फरार स्थाई वारंटी यादराम बुनकर को किया गया गिरफ्तार
Pavta, Alwar | May 12, 2026
भाबरू। थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 साल से फरार स्थाई वारंटी यादराम बुनकर को गिरफ्तार किया है। एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। एएसपी नाजिम अली खान व सीओ उमेश कुमार निठारवाल के निर्देशन में थानाधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की है।