राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चचगुरा में 28 जुलाई 2026 को SMC का पुनर्गठन हुआ। मुखिया रजनी उरांव, ग्राम प्रधान सुखदेव उरांव व पर्यवेक्षक नूतन तिर्की की मौजूदगी में 20 सदस्यीय समिति बनी। चरवा उरांव अध्यक्ष, HM राजकुमार रजवाड़ सचिव व सुषमा देवी उपाध्यक्ष चुने गए। बाल संसद ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। शिक्षक पुष्पा लकड़ा, संगीता मिंज व अन्य का योगदान रहा।