सिरसा: शहर के एफ ब्लॉक स्थित जिला नागरिक अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली, सीएमओ डॉ. एमके भादू ने किया रवाना
Sirsa, Sirsa | Aug 27, 2024 शहर के एफ ब्लॉक स्थित जिला नागरिक अस्पताल से मंगलवार को एएनएम छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे सिविल सर्जन डा. एमके भादू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस अस्पताल परिसर में संपन्न हुई। डॉ. एमके भादू ने बताया कि राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता व दृष्टि क्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई।