मथुरा: जानलेवा हमले के शिकार बेटे को एंबुलेंस में लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची बेबस मां, पुलिस पर हमलावरों के नाम निकालने का आरोप
मौत के बीच झूलते इस बेटे को लेकर यह मां मथुरा के एसएसपी दफ्तर की चौखट पर पहुंची है। वजह है छाता पुलिस का वो कथित रवैया, जिसने अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की बजाय, कथित तौर पर केस से उनके नाम साफ करने का ठेका ले लिया है। यह आरोप बेबस मां ने पुलिस पर लगाए हैं। कन्हैया लाल गोयल ने बताया कि मामला लगभग दो महीने पुराना है।