नवाबगंज: 30 लाख के प्लॉट का बैनामा सिर्फ 50 हजार में, शराब पिलाकर ठगी का आरोप, SDM ने बैठाई जांच
नवाबगंज में एक व्यक्ति ने शराब पिलाकर करोड़ों की ठगी जैसे खेल का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि करीब 30 लाख रुपये कीमत वाले प्लॉट का धोखे से सिर्फ 50 हजार रुपये में बैनामा करा लिया गया। मामला कस्बे की आदर्श नगर बस्ती का है। यहां रहने वाले माखनलाल के मुताबिक ग्राम सिजौलिया में उनका 250 वर्ग गज का प्लॉट है। आरोप है कि गांव के तीन लोग उन्हें अपने साथ ले गए