मंदसौर: ग्राम कित्तूखेड़ी में मांगलिक भवन विवाद, ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप निर्माण शुरू कराने की मांग की
मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम कित्तूखेड़ी के ग्रामीण 26 मई दोपहर सुशासन भवन पहुंचे, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मांगलिक भवन निर्माण में बाधा डाल रहे हैं,बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर अदिति गर्ग के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की,