निघासन: अयोध्यापुरवा गांव में किसान के खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, किसान के उड़ गए होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
लखीमपुर खीरी जिले के उत्तर निघासन वन रेंज के अंतर्गत अयोध्यापुरवा गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। खेत में काम करने पहुंचे किसान जोगेंद्र सिंह ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा, उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।