शामली: बिड़ौली में हाईवे पर दिखा लठधारी लोगों का खुलेआम गुण्डाराज, वाहन चालकों के साथ लठबाजी की वीडियो वायरल
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के बिड़ौली में हाईवे की बताई जा रही वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में लठ से लैस लोग हाईवे पर खुलेआम रात के समय वाहन चालकों से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं, जिनकी वीडियो वाहन चालकों द्वारा ही बनाई गई हैं। बिड़ौली में पुलिस चेक पोस्ट होने के बावजूद भी गुण्डाराज का यह मंजर चर्चाओं में है।