हुज़ूर: भोपाल के तुलसी नगर स्थित नवीन कन्या उमावि में बने फैसिलिटेशन सेंटर पर वोटिंग शुरू
Huzur, Bhopal | May 1, 2024 भोपाल के तुलसी नगर स्थित नवीन कन्या उमावि में बने फेसिलिटेशन सेंटर पर आज से वोटिंग शुरू हो गई। यहां अगले 3 दिन तक वे वोट डाल सकेंगे, जिनकी माइक्रो ऑब्जर्वर या फिर चुनाव की जरूरी सेवाओं में ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे मतदाता 7 मई को मतदान केंद्र पर वोट डालने नहीं जा सकेंगे|